फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए महिलाओं को निशाना बनाकर स्नैचिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीआईए टीम ने पर्स और चैन स्नैचिंग के नौ वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए हिसार की पुलिस टीम ने छीन-झपटी करने के तीन आरोपियों को काबू कर शहर में हुई नौ वारदात की गुत्थी सुलझाई है।
विज्ञापन

सीआईए हिसार के इंचार्ज निरीक्षक कप्तान सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। इसमें एसआई भूप सिंह, एएसआई इंद्र सिंह, राजकुमार एचसी ईश्वर सिंह, रामदिया, रमेश कुमार, सिपाही संदीप, राजेंद्र सिंह को शामिल किया। पुलिस टीम ने सिरसा रोड पर काकू और राजू को गिरफ्तार किया। मामले में पुलिस सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सोनू ने पांच स्नैचिंग की वारदात कर रखी है। राजू ने सात और काकू ने भी सात वारदात कर रखी हैं। आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपियों ने बताया कि वह नशा खरीदने के लिए पर्स छीन कर ले जाते थे। तीनों आरोपियों सोनू, राजू और काकू को शुक्रवार को पेश अदालत करके अन्य मामलों में छीना गया सामान बरामद करने के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सोनू और राजू ने ये वारदात कबूली
17 नवंबर 2017 को सेक्टर-14 से पैदल जा रही महिला से 20 हजार की नकदी वाला पर्स छीना।
24 नवंबर 2017 को सेक्टर-14 में ही पैदल जा रही महिला से 5800 रुपये और मोबाइल वाला पर्स छीना था
-2 फरवरी 2018 को कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-14 के पास महिला का पर्स छीना था, जिसमें 10,000 रुपये और दो मोबाइल फोन थे।
-8 फरवरी 2018 को सेक्टर-14 में पैदल जा रही एक महिला से पर्स छीना था। इसमें 8000 रुपये व कुछ कागजात थे।
- 19 अप्रैल 2017 को जोगेंद्र के साथ मिलकर सेक्टर-14 में महिला से पर्स छीना था, जिसमें नकदी व कुछ कागजात थे।
- 26 अप्रैल 2017 को जोगेंद्र के साथ मिलकर सेक्टर-14 में महिला का पर्स छीना था। इसमें 7000 रुपये थे।
-21 अगस्त 2017 को जोगेंद्र के साथ सेक्टर-14 में एक मकान के सामने से एक महिला से सोना छीनी थी।
-10 फरवरी 2018 को सोनू के साथ लक्ष्मीबाई चौक पर स्कूटी सवार महिला से पर्स छीना था, जिसमें 14000 और मोबाइल फोन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें