फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस थाने से डंपर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। आरटीए टीम द्वारा ओवरलोडिंग के चलते जब्त ट्रक को बाढड़ा पुलिस थाने से चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान गांव सिरसली निवासी मनोज और विनोद के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रक भी बरामद कर लिया है। वीरवार को बाढड़ा थाना एमएससी की शिकायत पर पुलिस ने इनके खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को आरटीए टीम बाढड़ा थाना क्षेत्र से गुजरने वाले ओवरलोडिंग वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान टीम ने तीन ओवरलोड ट्रकों को जब्त कर इन्हें थाने में खड़ा किया गया। कुछ देर बाद थाना एमएचसी (मुंशी) इन ट्रकों की जांच करने पहुंचा तो एक ट्रक चोरी मिला। जांच करने पर पता चला कि ट्रक को सिरसली निवासी मनोज और विनोद सहित एक अन्य व्यक्ति चोरी कर ले गया। इसके आधार पर वीरवार रात ही इन तीनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच प्रधान सिपाही मुकेश कुमार को सौंपी गई थी। इसके बाद कार्रवाई कर जांच अधिकारी ने मनोज और विनोद को गांव सिरसली से ही चोरी किए गए ट्रक सहित गिरफ्तार कर लिया। सिविल अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद इन्हें कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें