फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट व धमकी के आरोप पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट और धमकी देने के आरोप पर तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
झोझूकलां निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में झोझूकलां निवासी प्रशांत ने बताया कि गत दो अप्रैल को गांव निवासी तीन लोगों ने उससे गाली-गलौज की। जब उसने इसका विरोध किया तो तैश में आकर उक्त लोगों ने उस पर हमला बोल दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में वह घायल हो गया और वहां से जाने से पहले हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में पीड़ित की शिकायत पर झोझूकलां निवासी मोनू, पिंटू व रणबीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें