फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल घर के टैंक की दल-दल में धंसने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जल घर के टैंक की दलदल में डूबने से युवक की मौत
विज्ञापन

- टैंकों की सफाई न होने के कारण हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। बढ़सीकरी कलां गांव के जल घर टैंक में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक सतीश(20) के चाचा गुरदेव ने बताया कि बाद दोपहर करीब तीन बजे भतीजा घर के पड़ोस में स्थित जल घर में गया था। अचानक जल घर में शोर होने लगा तो लोग पहुंचे यहां पता चला कि, सतीश डूब गया है। बेटे की मौत से उसकी मां संतोष और परिवार के अन्य लोगों को गहरा सदमा पहुंचा है। मृतक के पिता भोरिया राम का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में विधवा मां के साथ-साथ 2 छोटे भाई हैं। मां और बेटा दिहाड़ी मजदूरी से परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक तलहटी की सफाई न होने के कारण टैंक में दलदल और जंगली घासफूस का जाल बना है। इसी में फंस जाने के कारण अनुसूचित वर्ग से संबंध रखने वाला सतीश स्वयं को नहीं बचा पाया। 20-30 युवाओं के दल ने बड़ी मशक्कत से बेटे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। टैंक में डूबने से मौत होने का करीब दो वर्ष के समय अंतराल में यह दूसरा मामला है। आरटीआई कार्यकर्ता सफाई मामले में व्याप्त गड़बड़ी को उजागर कर चुके हैं। बावजूद इसके प्रभावी कार्रवाई न करने से ग्रामीणों में भारी रोष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें