फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से नकदी व लैपटॉप चुराने के दो और आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान से नकदी और लैपटॉप चुराने के दो और आरोपी काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
करीब तीन माह पूर्व वार्ड दस स्थित एक मकान से हजारों की नकदी सहित इलेक्ट्रानिक्स सामान चुराने के दो और आरोपियों को सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस पहले भी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने इन दोनों के पास से छह हजार रुपये की नकदी भी बरामद की थी। अब पुलिस के हत्थे चढ़े दो अन्य आरोपियों की पहचान भिवानी के रामगंज मोहल्ला निवासी भूपेंद्र उर्फ मोनू व भिवानी के सेवा नगर निवासी पारस के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को वीरवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। इस मामले में अब तक चार गिरफ्तारियां हो चुकी है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 28 सितंबर को वार्ड 10 निवासी केशव ने सिटी थाना पुलिस को एक शिकायत सौंपी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि वह शादी समारोह में शरीक होने अपने परिवार सहित गया था और इसी दौरान अज्ञात ने पीछे से मकान में घुसकर यहां से नकदी व हजारों का इलेक्ट्रॉनिक्स सामान चोरी कर लिया। पीड़ित केशव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने जब घर में रखे सामान की जांच की तो 35 हजार की नकदी, दो लैपटाप, दो जोड़ी पाजेब, चार जोड़ी चांदी की चुटकी व दो चार्जर उसे गायब मिले। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने इस मामले में गत एक जनवरी को शहर के पाहवा चौक निवासी मनोज उर्फ भोंदू व वाल्मीकि नगर निवासी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि प्रधान सिपाही संदीप कुमार की टीम ने इस मामले के दो और आरोपियों को काबू कर लिया। इन दोनों को वीरवार सुबह पुलिस कोर्ट में पेश कर माल की बरामदगी के पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें