फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों को अनाथ बना गया सड़क हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
पुलिस ने खातीवास और माजरा गांव के पास सोमवार की शाम हुए भीषण सड़क हादसे में मरे पांचों लोगों के शवों का मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए। वहीं, मृतकों के परिजन विमलेश की शिकायत पर पुलिस ने निजी बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाकर हादसा करने का मामला दर्ज किया है।
साल के पहले दिन हुए हादसे की वजह से एक ही परिवार के तीन बच्चे अनाथ हो गए। हादसे में मौत का ग्रॉस बने अनिल कुमार, उनकी पत्नी अनुजा व बेटे नमन की मौत हो गई। वहीं, उनकी बेटी अदिति अस्पताल में उपचाराधीन है। दूसरी ओर हादसे का शिकार बनी कृष्णा के पति श्यामसुंदर की दस वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। सड़क हादसे ने एक ही परिवार के तीन बच्चों अदिति, स्मृति व कार्तिक को अनाथ कर दिया। साल के पहले दिन हुए हादसे ने फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रहने वाले लोगों को हिला कर रख दिया। वहीं, बहादुरगढ़ के सेक्टर-7 में भी हादसे के चलते माहौल गमगीन रहा।
विज्ञापन

हादसे के कारण पाना देवी की तीन पीढ़ियां एक साथ खत्म हो गई। राजस्थान के पिलानी निवासी पाना देवी और फरीदाबाद के सेक्टर-10 में रहने वाले पाना देवी के पुत्र अनिल व पड़पौत्र नमन की एक ही सड़क हादसे में मौत हुई है। अस्पताल में शव लेने के लिए पहुंचे परिजनों के साथ आए पड़ोस के लोगों की जुबान पर बस एक ही बात थी कि आखिर भगवान इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि उसने एक साथ तीन पीढ़ियां खत्म कर दी।
विज्ञापन

वर्जन
परिजनों के बयान पर निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पांचों शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिए हैं। घायल अदिति और स्मृति के बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।
- संदीप, एसएचओ, थाना बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें