फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुखबरी के शक पर घर में सो रहे युवक पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबरी के शक पर घर में सो रहे युवक पर की फायरिंग
विज्ञापन

चरखी दादरी।
मुखबरी के शक पर गांव पैंतावास खुर्द निवासी एक युवक ने अपने घर पर सो रहे एक युवक पर शनिवार रात फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली दीवार में लगी और युवक ने भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित युवक का कहना है कि इस दौरान उसे गाली के छर्रे भी लगे हैं। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बीनू नामक आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आरोपी के पास अवैध हथियार होने का शक था।
विज्ञापन

गांव पैंतावास खुर्द निवासी पीड़ित अमित ने बताया कि कुछ समय पहले ही सीआईए पुलिस ने अवैध हथियार रखने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह सजा काटकर बाहर आ चुका है। पीड़ित का कहना है कि गांव निवासी बीनू को पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। पीड़ित ने बताया कि बीनू को शक है कि उसके पास हथियार होने की सूचना उसने पुलिस को दी है। उसने बताया कि वह शनिवार रात अपने मकान के कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान बीनू ने कमरे की खिड़की खोलकर उस पर फायरिंग कर दी। अमित ने बताया कि बीनू का निशाना चूक गया और गली जाकर दीवार में लगी। इस दौरान वह गोलियों के छर्रे लगने से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी प्रेम हुड्डा ने बताया कि उन्होंने घायल की शिकायत पर बीनू पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें