160 किसान नहरी पानी चोरी करते पकड़े
चरखी दादरी।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने रविवार को नहरों पर छापामारी कर 160 किसानों को पानी की चोरी करते पकड़ा है। इन किसानों का पर सिंचाई विभाग की ओर से जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र की नहरों में 11 जुलाई को पानी छोड़ा गया है। जिले को इस बार 850 क्यूसेक पानी मिला है। इस वजह से नहरी पानी की कमी नहीं है। क्षेत्र के कई गांवों में किसानों ने धान की फसल की रोपाई कर रखी है। इसलिए किसान इस समय नहरों पर इंजन व साइफन आदि लगाकर नहरी पानी का उठान कर धान की सिंचाई कर रहे हैं। इससे भारी मात्रा में पानी की चोरी हो रही है। इसी नहरी पानी की चोरी रोकने के लिए रविवार को सिंचाई विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह लाकड़ा के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम ने बधवाना व लोहारू नहरों पर छापमारी की। इस दौरान उन्होंने बधवाना नहर से 60 और लोहारू नहर से 100 किसानों को नहरी पानी की चोरी करते पकड़ा है।