फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहरण के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
स्थानीय पुलिस ने अपहरण के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
दरअसल, नयागांव के निवासी संजय की नागरिक अस्पताल के पीछे गंदे नाले के पास मोबाइल की दुकान है। गत शनिवार की दोपहर कुछ युवक उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस हरकत में आई और तलाश शुरू की। इलाके नाकाबंदी कर दी गई। पुलिस की सक्रियता के चलते उक्त युवक संजय को रेलवे स्टेशन के पास छोड़ कर भाग गए। इस तरह से संजय को सकुलशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद संजय ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। संजय ने पुलिस को बताया कि छिकारा कॉलोनी निवासी सौरभ ने अपने चार साथियों के साथ दुकान में आकर उससे मारपीट की। इसके बाद जबरन उसे गाड़ी में बैठा लिया। वे गाड़ी को रेलवे स्टेशन के पास ले जा रहे थे कि सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर उसे छोड़कर भाग गए।
सेक्टर 6, 7 और नयागांव चौक से काबू
संजय की शिकायत पर पुलिस ने सौरभ व उसके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर तुरंत युवकों के संभावित स्थानों पर दबिश देनी शुरू कर दी। मुख्य आरोपी सौरभ उर्फ सन्नी को सेक्टर-6 से काबू किया गया। दो अन्य आरोपी जटवाड़ा निवासी संदीप और मंडोरी निवासी अमित को सेक्टर-7 की पानी की डिग्गी के पास से काबू किया। वारदात में शामिल रहे अन्य दो आरोपी सराय औरंगानिवासी ललित और नेहरू पार्क निवासी मोहित को नया गांव चौक से काबू किया। इन पांचों युवकों से अपहरण में की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होली पर हुआ था झगड़ा
सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार के मुताबिक, होली के दिन पावर हाउस के पास संजय और सौरभ के बीच विवाद हो गया था। इसी रंजिश में सौरभ ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। सौरभ पर लाइनपार थाने में पहले भी एक झगड़े का केस दर्ज है। रविवार को अदालत में पेश करने के बाद तमाम युवकों को जेल भेज दिया गया है।

अपहरण के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें