फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की चपेट में आई कार, दंपति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
लुधियाना से गांव छुड़ानी (संत गरीबदास मंदिर धाम) में दर्शन के लिए जा रहे एक दंपति की कार को बहादुरगढ़ में कैंटर चालक ने साइड मार दी। हादसे में कार सवार दंपति घायल हो गए। घायलों के बयान पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव छुड़ानी स्थित गरीबदास मंदिर में इन दिनों फाल्गुन मेला (महोत्सव) चल रहा है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश सहित देश के गरीबदासीय संप्रदाय के लोग महोत्सव में आ रहे हैं। तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन (मंगलवार) के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लुधियाना (पंजाब) निवासी परमजीत अपनी पत्नी उर्मिला सहित सोमवार को छुड़ानी धाम के लिए चलते। मंगलवार अलसुबह करीब तीन बजे वे बहादुरगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

रोहतक-दिल्ली रोड पर जब वे गोरैया पर्यटन केंद्र के पास पहुंचे तो कार को कैंटर चालक ने साइड मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को दी शिकायत में परमजीत ने कहा है कि उक्त कैंटर चालक ने लापरवाही व तेज गति में पीछे से आकर साइड में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कैंटर को मौके छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

अधिकारी बोले
उधर, सेक्टर-6 पुलिस चौकी के प्रभारी बालकिशन ने कहा कि घायल की शिकायत पर उक्त कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल कैंटर को जब्त कर लिया गया है। गाड़ी में मिले दस्तावेजों के आधार पर चालक तक पहुंचने का प्रयास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें