फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबिश देकर तीन सट्टा खाइवाल दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने सट्टा लगाते तीन युवक दबोचे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
सिटी थाना पुलिस ने शहर में अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर सट्टा लगाते तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब 2610 रुपये की नकदी बरामद कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि पुराना शहर में सट्टेबाजी का गैर कानूनी काम चल रहा है। इस आधार पर पुलिस टीमों ने संबंधित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस टीमों ने पुरानी गोशाला क्षेत्र से जतिन व पप्पी को गिरफ्तार किया। जतिन के पास से पुलिस ने 110 और पप्पी के पास से 590 रुपये की नकदी और पर्चियां बरामद की। वहीं, कबीर नगर में दबिश देकर सोनू नामक युवक को 910 रुपये की नकदी व पर्चियों सहित गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें