मेरठ। सदर बाजार में रविवार को दो व्यापारियों में लेनदेन को लेकर मारपीट हो गई। दोनों व्यापारियों ने एक-दूसरे की दुकान में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस दोनों व्यापारियोें को थाने ले आई।
इंस्पेक्टर सदर प्रशांत कपिल के मुताबिक कशिश व गगन की रेडीमेड गारमेंट की दुकानें हैं। 40 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों व्यापारियों में कहासुनी के बाद दुकानों में तोड़फोड़ कर दी गई। थाने में भी पुलिस के सामने दोनों व्यापारियों में लात घूंसे चले। पुलिस ने दोनों को केस दर्ज करने की चेतावनी दी। बताया जा रहा है कि व्यापारी कशिश के मामा भाजपा नेता धर्मवीर नारंग समेत कई व्यापारी थाने पहुंचे। सदर बाजार व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील दुआ का कहना है कि दोनों व्यापारियों में समझौते का प्रयास चल रहा है। मामला केवल 40 हजार रुपये के लेनदेन का है। मारपीट व तोड़फोड़ हो गई थी। लेकिन किसी ने तहरीर नहीं दी है।