अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी। खेत की रखवाली कर रहे किसान की रेलवे लाइन के समीप खड़ी बाइक अज्ञात ने चोरी कर ली। पीड़ित ने इसकी शिकायत सदर थाने में दी जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्द ही वारदात को ट्रेस करेंगे। बाइक चोरी का मामला 14 मार्च का है और पुलिस ने सोमवार शाम पीड़ित की शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में रावलधी निवासी लीलाराम ने बताया कि उसके खेत रेलवे लाइन के समीप हैं। गत 14 मार्च को वह घर से खेत की रखवाली के लिए गया था। उसने अपनी प्लेटिना खेत के समीप रेलवे लाइन के समीप खड़ी कर दी। शाम करीब साढ़े सात बजे जब वो बाइक वाली जगह पहुंचा तो प्लेटिना वहा नहीं थी। किसान ने बताया कि इसके बाद उसने अपने स्तर पर बाइक का पता लगाने का प्रयास किया और असफल रहने पर मामले की शिकायत सदर पुलिस थाने में दी पुलिस ने इस संबंध में चोरी का केस दर्ज कर लिया है।