फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 केवी हाई वॉल्टेज लाइन के लिए लगे दो टावरों के 30 एंग्ल चोरी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। 400 केवी हाई वोल्टेज लाइन बिछाने के लिए लगाए दो टावरों के 20 एंगल चोरी हो गए हैं। यह एंगल नौसवा और चिड़िया गांव के बीच से चोरी हुए हैं। इसका खुलासा निगम अधिकारियों की लाइन पेट्रोलिंग के दौरान हुआ। इसके तुरंत बाद जेई ने मामले की शिकायत आदमपुर पुलिस चौकी में सौंपी। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में धनौंदा जेई संदीप कुमार ने बताया कि झज्जर स्थित चाइना पावर स्टेशन से कनेक्ट 400 केवी की लाइन धनौंदा से बिछाई गई है। इस लाइन के लिए चिड़िया और नौसवा गांवों के बीच लोहे के एंगल वाले टावर लगाए थे। इस लाइन की पेट्रोलिंग करने जब टीम पहुंची तो इनमें से दो टावरों के 30 एंगल चोरी मिले। उन्होंने बताया कि एक टावर से 18 जबकि दूसरे से 12 एंगल चोरी किए हैं। जेई ने लाइन पेट्रोलिंग के दौरान चोरी मिले एंगल की जानकारी आला अधिकारियों को दी और इसके बाद इस संदर्भ में आदमपुर पुलिस चौकी में भी लिखित शिकायत सौंप दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जेई संदीप कुमार ने बताया कि चोरी एंगलों की कीमत करीब 47 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें