फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर से बचने के लिए भागा तो लोहे की तार में उलझ गई गर्दन, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदर से बचने के लिए भागा तो लोहे की तार में उलझी गर्दन, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। गांव बराही में बुधवार की सुबह बंदरों से बचने के लिए भागे एक व्यक्ति की तार गर्दन में उलझ गई। इससे उसकी गर्दन बुरी तरह से कट गई। गंभीर हालत में उसे बहादुरगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। घायल व्यक्ति की पहचान अनिल (43) निवासी लाइनपार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दरअसल, अनिल मंगलवार की सायं गांव बराही में अपनी मामा की लड़की के यहां गया हुआ था। बुधवार की सुबह वह धूप में बैठा था। इसी दौरान कई बंदर वहां आ गए। बंदरों से बचने के लिए अनिल भागने लगा। भागते वक्त कपड़ों को बांधने के लिए लगाई गई लोहे की तार उसके गले से रगड़ खा गई। गहरी चोट आने के कारण उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें