फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में बीच बचाव करना युवक को पड़ा भारी, मारपीट कर गाड़ी में बैठा ले गए तीन युवक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादुरगढ़। बीती रात बादली रोड स्थित वन्य जीव केंद्र में घुसकर तीन युवकों ने पशु चिकित्सक व कर्मचारी के साथ मारपीट की। इस झगड़े में बीच बचाव करना जरदक पुर निवासी एक युवक को भारी पड़ गया। तीनों युवक मारपीट कर उसे उठाकर ले गए। बाइपास के पास युवक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान उक्त तीनों युवकों ने पीड़ित से चार हजार रुपये भी छीन लिए। घायल युवक शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। उसकी शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, रविवार की रात करीब आठ बजे कार सवार तीन युवक गो एवं वन्य जीव उपचार केंद्र में पहुंचे। बताते हैं कि वे तीनों नशे की हालत में थे। आते ही उन्होंने पशु चिकित्सक के बारे में पूछा। पशु चिकित्सक के मिलने पर तीनों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने केंद्र के मैनेजर से भी मारपीट शुरू कर दी। वे उसे कुर्सी से मारने लगे तो वहां मौजूद जरदकपुर निवासी हरिओम ने बीच बचाव का प्रयास किया। इस पर तीनों ने उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

हरिओम को जबरन उठा ले गए
हरिओम के मुताबिक, वह अपनी गाय के इलाज के लिए यहां आया था। तीनों डॉक्टर व मैनेजर के साथ मारपीट कर रहे थे तो उसने बीच बचाव किया। बस इसी बात पर तीनों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद तीनों उसे जबरन गोशाला के बाहर ले गए और कार में बैठा दिया। वे कार को बाइपास की सर्विस लाइन पर ले गए। एक युवक के पास हथियार था। वे उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे।

गाड़ी से कूदकर बचाई जान
हरिओम ने बताया कि इस दौरान उक्त युवकों ने उसके 4 हजार रुपये निकाल लिए। इत्तेफाक से वहां से उसका बड़ा भाई गुजर रहा था। उसकी नजर पड़ी तो वह छुड़ाने के लिए आया। जैसे ही बड़े भाई ने गाड़ी की खिड़की खोली तो युवकों ने कार भगा ली। इसके बाद उसने चलती कार से कूदकर अपनी जान बचाई। गाड़ी से कूदने पर वह चोटिल हो गया। उसे अस्पताल के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने की जांच शुरू
उधर, पुलिस ने हरिओम की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तीनों युवकों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें