फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता के काफिले ने मोपेड़ सवार दो लोगों को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
रोहतक में आयोजित कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के मंथन कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए जा रहे पुन्हाना के एक कांग्रेस नेता के काफिले की बोलेरो गाड़ी ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे मोपेड पर सवार महिला समेत दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर सामान्य अस्पताल में लाया गया। जहां से पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काफिले में शामिल बोलेरो गाड़ी की तेज गति थी और उसी तेज गति ने बिरधाना चौक पर हाइवे को क्रॉस करते समय महिला सहित दो लोगों की जिंदगी को लील डाला। मृतकों की पहचान गांव जौंधी निवासी बिमला पत्नी जयपाल व गुरुग्राम के फर्रूखनगर निवासी बाबूलाल पुत्र गोकुल के रूप में हुई है। घटना की विशेष बात यह है कि कांग्रेस नेता के जिस काफिले की बोलेरो गाड़ी से यह हादसा हुआ है उसके चालक ने मौके से गाड़ी को भगाने का प्रयास भी किया। लेकिन राहगीरों ने गाड़ी को घेर लिया। इसके बाद चालक मौका पाकर मौके से भाग गया। मृतक बाबूलाल के परिजनों के अनुसार बाबूलाल पूर्व सैनिक है और कुछ सालों तक बिजली विभाग में काम करने के बाद वहां से भी रिटायर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटीन से सामान लेने जा रही थी महिला
मौत का ग्रास बनी महिला शहर के बाहर बनी पूर्व सैनिकों की कैंटीन से सामान लेने के लिए बाबूलाल के साथ झज्जर आई थी। कैंटीन से सामान लेने के बाद बाबूलाल अपनी मोपेड पर बिमला को उनके गांव जौंधी छोड़ने जा रहा था। जब वह गांव बिरधाना मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आई बोलेरो गाड़ी ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो की टक्कर लगते ही मोपेड करीब 30 फीट दूर जा गिरी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला बिमला और बाबूलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वर्जन
परिजनों के बयान पर बोलेरो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच चल रही है।
- राजेश कुमार, सिटी चौकी इंचार्ज, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें