ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कोतवाली के एसएसआई अरविंद कुमार को राजपुर और नेहरू कॉलोनी के एसएसआई यादवेन्द्र सिंह बाजवा को चकराता थानाध्यक्ष बनाकर भेजा है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के बेटे से मारपीट प्रकरण में हरिओम चौहान का तबादला होने के कारण राजपुर एसओ का पद कई दिन से खाली चल रहा था।
एसएसपी ने सोमवार को कई दारोगाओं के कार्य क्षेत्रों में बदलाव किया है। चकराता एसओ अशोक राठौड को शहर कोतवाली में एसएसआई बनाया गया है। ऋषिकेश कोतवाली के एसएसआई विजय भारती को रायवाला का एसएसआई, आईएसबीटी चौकी प्रभारी अमरजीत सिंह को एसएसआई ऋषिकेश, मनमोहन सिंह को डालनवाला से चौकी प्रभारी आईएसबीटी, नीरज कुमार को चौकी प्रभारी बाजार विकासनगर बनाकर भेजा गया है। उप निरीक्षक राकेश शाह को नेहरू कॉलोनी का एसएसआई बनाया गया है।