फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी के आरोपी एचसीएस को किया प्रशासन ने सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर।
जहांआरा बाग स्टेडियम में मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा युद्घ वीरांगनाओं, खिलाड़ियों व बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को सम्मानित किया गया। लेकिन प्रशासन ने इस दौरान एक ऐसे एचसीएस अधिकारी को भी सम्मानित कर दिया। जिस पर 6 दिन पूर्व ही धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया कि वे जिसे सम्मान दे रहे हैं, वो सरकार के साथ धोखा करने का आरोपी है।
बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा झज्जर के एसडीएम प्रदीप कौशिक को सम्मानित किया गया, जिन पर आरटीए के पद पर रहते हुए ओवरलोड के चालान में हेराफेरी करने का मामला दर्ज है। प्रशासन के द्वारा किए गए इस कार्य से जिले भर में किरकरी हो रही है। वहीं, यह मामला चर्चा का भी विषय बना हुआ है कि आखिर प्रशासन की क्या मजबूरी थी। जो एक आरोपी अधिकारी को सम्मानित कर दिया।
विज्ञापन


आखिरी समय में जोड़ा नाम
सूत्रों की मानें तो प्रशासन के द्वारा सम्मान समारोह की जो सूची तैयार की गई थी, उसमें एसडीएम प्रदीप कौशिक का नाम शामिल नहीं था। लेकिन जब सम्मान समारोह कार्यक्रम शुरू हुआ तो उस समय सम्मान पाने वाले अधिकारियों की सूची में उनका नाम जोड़ा गया। लेकिन इस बारे किसी को जानकारी नहीं कि बादक में उनका नाम लिस्ट में क्यों शामिल किया गया।

सीएम फ्लाइंग ने पकड़ी थी गड़बड़ी
बहादुरगढ़ आरटीए कार्यालय में सीएम फ्लाइंग ने 9 अगस्त को छापेमारी कर रिकार्ड अपने कब्जे में लिया था। रिकार्ड की जांच में सामने आया था कि 2015 में आरटीए के पद पर तैनात एचसीएस अधिकारी प्रदीप कौशिक ने ओवरलोड वाहनों के चालान में कटिंग करके कम किया है। जिस पर सीएम फ्लाइंग ने एचसीएस अधिकारी प्रदीप कौशिक व दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ सदर थाना बहादुरगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी।

8 धाराओं के तहत मामला दर्ज
सीएम फ्लाइंग के द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सदर थाना बहादुरगढ़ पुलिस के द्वारा एचसीएस प्रदीप कौशिक, अस्सिटेंट सचिव धमेंद्र व मनीष मदान के खिलाफ धारा 120 बी, 166, 167, 409, 420, 467, 468 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के द्वारा फिलहाल इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के द्वारा अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन


एसडीएम के खिलाफ केस दर्ज होने का मामला संज्ञान में नहीं
मैं पिछले काफी समय से ट्रेनिंग पर गया हुआ था। जहां से 15 अगस्त को ही लौटा हूं। मुझे एसडीएम प्रदीप कौशिक पर दर्ज मुकदमें के बारे में किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी। उन्होंने तो एचसीएस प्रदीप कौशिक को जाट आरक्षण आंदोलन 2017 में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया है।
- आरसी बिढाण, तत्कालीन डीसी, झज्जर।

वर्जन
मैंने आज ही ज्वाइन किया है, मामले की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो वे चेक करवाएंगी कि एचसीएस प्रदीप कौशिक को किस आधार पर सम्मानित किया गया है।
- सोनल गोयल, डीसी, झज्जर।


- सीएम फ्लाइंग के छापेमारी के दौरान हुआ था गड़बड़ी का खुलासा
- सदर थाना बहादुरगढ़ में 8 धाराओं के तहत दर्ज है मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें