फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो की मौत्, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

झज्जर। धारौली गांव के पास ट्रैक्टर पलटने से वजीरपुर गांव निवासी दो लोगों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामान्य अस्पताल से रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं शवों का पोस्टमार्टम शनिवार सुबह होगा।
पुलिस के अनुसार जसबीर, अमृत व नेपाल कहीं जा रहे थे। धारौली गांव के पास ट्रैक्टर ओवरस्पीड होने के कारण संतुलन बिगड़ने से पलट गया और ट्रैक्टर पर सवार जसबीर, अमृत व नेपाल ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ट्रैक्टर के नीचे दबने से वजीरपुर गांव निवासी जसबीर व अमृत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नेपाल को ट्रैक्टर के नीचे से ेबाहर निकाल कर गंभीर हालत में सामान्य अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। साल्हावास थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान पर इतफाकिया हादसा होने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

दो बहनों का इकलौता भाई था जसबीर
ट्रैक्टर पलटने के कारण हादसे का शिकार बना जसबीर अपनी दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं परिजनों के अनुसार वे छारा गांव के ईंट भट्ठे से ईंट लाने के लिए गया था। जसबीर ने घर यह कहकर गया था कि शाम को उसे एक बारात में जाना है, इसलिए वह ईंटों को एक चक्कर और ले आता है। उसे क्या पता था कि यह उसका आखिरी चक्कर होगा और वह रात को रिश्ते के चाचा की बारात में शामिल नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
संतुलन बिगड़ने के कारण हादसा हुआ है। ट्रैक्टर के नीचे दबने से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल है। जिसे पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।
सतबीर सिंह, एसएचओ, साल्हावास थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें