फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेशों पर बाइक चोर को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर को भेजा जेल
विज्ञापन

बाढड़ा।
लोहारू के कुशलपुरा निवासी व्यक्ति की बाढड़ा से बाइक चुराने के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। आरोपी को बाढड़ा सीआईए ने सोमवार को सतनाली से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान महेंद्रगढ़ के सतनाली निवासी बिजेंद्र उर्फ बंटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि कुशलपुरा निवासी फूल कुमार की बाइक बाढड़ा से 22 फरवरी को अज्ञात ने चोरी कर ली थी। पीड़ित ने इस संबंध में बाढड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। सीआईए बाढड़ा प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ने सोमवार को सतनाली निवासी बिजेंद्र को सतनाली से ही गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ करने पर उसने बाइक चोरी की वारदात कबूल ली और बाइक की बरामदगी भी करवा दी है। मंगलवार को उसे कोर्ट के आदेशों पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें