फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट करने पर दंपति सहित दो पक्षों के आठ लोगों पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में दंपति समेत आठ पर मामला दर्ज
विज्ञापन

चरखी दादरी।
नरसिंहबास में दो पक्षों के विवाद मामले में पुलिस ने दंपति समेत आठ लोगों पर मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में दोनों पक्षों से महिलाओं ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एक पक्ष के छह लोगों व दूसरे पक्ष से दंपति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष से महिला सुनीता पत्नी कृष्ण ने बताया था कि 25 फरवरी को दोपहर दो बजे उन पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अजय, प्रमोद, रीनिवास, राम अवतार, सतनारायण व राजकुमार पर मामला दर्ज कर लिया। वहीं, नंदगांव निवासी महिला स्नेहलता ने भी पुलिस को मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दी है। महिला ने दूसरे पक्ष की शिकायतकर्ता महिला सुनीता व उसके पति कृष्ण पर आरोप लगाए हैं। इस शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सदर थाना पुलिस ने आरोपी दंपति पर भी केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी कप्तान सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें