फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का मोबाइल लेकर भागा युवक, वापस मांगा तो युवक ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
शहर की जटिया कॉलोनी में युवक एक युवती का मोबाइल लेकर भाग गया। युवती उससे मोबाइल लेने गई तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। युवती ने उक्त युवक पर मारपीट करने, परेशान करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उक्त युवती का कहना है कि कॉलोनी का ही निवासी अजय उसे काफी समय से परेशान कर रहा है। वीरवार को जब वह अपनी दुकान में बैठी थी तो वह दुकान में आ गया और उसका मोबाइल छीन लिया और भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद दुकान बंद करके वह अपने भाई के साथ उक्त युवक के घर गई। युवक घर पर नहीं था। उसकी मां को शिकायत की। जब घर से बाहर निकले तो वह युवक गली में मिल गया। उससे मोबाइल मांगा तो झगड़ा शुरू कर दिया। उसने थप्पड़ मारे और धक्का मार दिया। फिर उसने मोबाइल में सेव एक नंबर पर कॉल करके जान से मारने की धमकी दे दी। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो पाया। वह उस युवक से बेहद परेशान है। पुलिस जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करे। उधर, जांच अधिकारी राजेंद्र वर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही युवक को काबू कर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें