फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से ब्रेजा गाड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बौंदकलां। दादरी दिल्ली मार्ग पर अचीना चौकी के समीप गुरुग्राम से दादरी आ रही ब्रेजा कार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में ब्रेजा कार चालक बाल बाल बच गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने संबंधी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दादरी शहर के वार्ड नंबर 16 निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 24 नवंबर को वह अपनी ब्रेजा गाड़ी में सवार होकर गुरुग्राम से दादरी आ रहा था। करीब शाम 6 बजे जब वह भागवी रोड के नजदीक पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही करते हुए उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उसे काफी आर्थिक नुकसान हुआ। पुलिस ने ब्रेजा कार चालक के बयान पर गांव लोहरवाड़ा निवासी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें