फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रही लड़की के हाथ से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी।
बाइक सवार युवक द्वारा शनिवार शाम पैदल घर जा रही लड़की के हाथ मोबाइल छीनने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लड़की एक भाजपा नेता की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह शनिवार सांय नगर में गामड़ी स्थित अपनी सहेेली से मिलने गई थी। सहेली से मिलने के बाद वह वापस अपने घर के लिए चली। जब वह पुराने शहर के श्यामेश्वर तालाब के समीप पहुंची तो अचानक बाइक सवार युवक आया और उसके हाथ में से मोबाइल छीनकर ले लिया। वारदात के बारे में लड़की ने अपने परिजनों को बताया। इसके बाद में लड़की ने शहर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।सीटी थाना प्रभारी गौरव कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें