फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

बहादुरगढ़। गांव कसार में तीन महीने पहले हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दरअसल, दो मार्च की रात को गांव कसार में चोरी हो गई थी। चोरों ने सो रहे लोगों को नशीला पदार्थ सूंघाकर सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। नशीले पदार्थ के कारण उक्त लोगों की हालत काफी बिगड़ गई थी। वारदात के बाद से पुलिस लगातार चोरों की तलाश में थी। मंगलवार की शाम को सीआईए की एक टीम लाइनपार क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान टीम ने बाइक सवार तीन युवकों को काबू किया। युवकों की पहचान अमित निवासी नेताजी नगर, मोहित निवासी वत्स कालोनी और साहिल निवासी पंचमुखी चौक के तौर पर हुई। पूछताछ में इन्होंने कसार में हुई चोरी की वारदात कबूल की। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। सीआईए प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि उपरोक्त तीनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें