फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशनगंज के नजदीक पटरी से उतरी मालगाड़ी, बहादुरगढ़ में खड़ी रही सिरसा एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी पटरी से उतरी तो बहादुरगढ़ में भी रेल यातायात प्रभावित हो गया। बहादुरगढ़ में करीब एक घंटे तक सिरसा एक्सप्रेस खड़ी रही, इसके अलावा कई अन्य टीम भी लेट हो गईं। रेल यातायात प्रभावित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। मेट्रो व दूसरे वाहनों में सवार होकर यात्री दिल्ली के लिए रवाना हुए।
दरअसल, सोमवार की सुबह किशनगंज स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस वजह से इस लाइन पर रेलवे यातायात प्रभावित हो गया। जैसे ही यह सूचना बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन तक पहुंची तो यहां के अधिकारियों ने भी व्यवस्था संभाली। बहादुरगढ़ पहुंची सिरसा एक्सप्रेस करीब एक घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही। इसी तरह जाखल पैसेंजर सांपला में खड़ी रही। कुछ देर बाद फाल्ट दूर हुआ तो सेवाएं शुरू हुईं लेकिन तब तक सिरसा एक्सप्रेस एक घंटा, जाखल पैसेंजर 40 मिनट लेट हो चुकी थी। इनके अलावा कुरुक्षेत्र-मेमू 40 मिनट, जींद पैसेंजर आधा घंटा और शताब्दी एक्सप्रेस 15 मिनट लेट हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...यात्रियों को हुई परेशानी
घटना सुबह के समय की थी, लिहाजा स्टेशन पर नौकरी पेशे वाले यात्री अधिक थे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद ये यात्री स्टेशन से वापस शहर की ओर गए और मेट्रो व दूसरे वाहनों के जरिये अपने गंतव्य तक पहुंचे। बता दें कि बहादुरगढ़ के 30 हजार से अधिक लोग नौकरी पेशे के लिए दिल्ली जाते हैं। अधिकांश ट्रेन में ही सफर करते हैं। रेल सेवाएं चालू न होने के कारण उधर, मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ भाड़ रही। सभी गाड़ियां खचाखच भरकर दिल्ली रवाना हुईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें