फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी पकडने गई टीम के साथ मारपीट, गाड़ी का शीशा भी तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बेरी। गांव भंभेवा में शनिवार सुबह बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के सदस्यों को कुछ ग्रामीणों ने पीटा तथा उनकी गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। टीम को पीटने के बाद आरोपी उनसे बोले कि हमारे गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए आते ही क्यों हो। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। कर्मचारियों ने अपना मेडिकल भी कराया है।
बिजली निगम रोहतक के सब अर्बन सब डिवीजन की टीम बिजली चोरी पकड़ने के लिए शनिवार सुबह गांव भंभेवा पहुंची। निगम की टीम ने चार घरों में बिजली चोरी करते पकड़ा। इस पर ग्रामीण भड़क गए और निगम की टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने गाड़ी के शीशे पर ईंट मारी। ग्रामीणों द्वारा निगम की टीम के हाथापाई करने की सूचना तुरंत टीम ने निगम के एसडीओ को दी। एसडीओ ने टीम को रोहतक कार्यालय में बुलाया और घटनाक्रम की जानकारी लेने के बाद बेरी थाने में टीम के साथ हाथापाई व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। डीघल सीएचसी में जेई अर्जुन व लाइनमैन सतीश का मेडिकल करवाया गया।
विज्ञापन

रोहतक से आई थी टीम
बेरी उपमंडल के गांव भंभेवा में बिजली की सप्लाई रोहतक से आती है। शनिवार को बिजली निगम रोहतक सब अर्बन सब डिवीजन की टीम गांव में पहुंची। जिसमें जेई अर्जुन, पवन जेई, विकास, फोरमैन सुनील, लाइनमैन सतीश, एलएम प्रदीप, ड्राइवर सुरेंद्र, पुलिस विभाग से कांस्टेबल पवन, वीरेंद्र गांव भंभेवा पहुंचे। गांव के तालाब के पास वाले घरों में कुंडी लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। निगम की टीम ने अलग-अलग घरों में जाकर चोरी पकड़ी तो आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। निगम की टीम ने जब चार घरों में चोरी पकड़ ली तो टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान एक ग्रामीण ने निगम की गाड़ी के शीशे को ईंट मार दी। गाड़ी के ड्राईवर ने वहां से गाड़ी भगा कर जान बचाई।
कैमरे में कैद हुई घटना
निगम के लाइनमैन सतीश ने बताया कि टीम के साथ हुई मारपीट की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। ग्रामीणों की पहचान के लिए वीडियो बनाई है।

गांव में बिजली निगम की टीम ने चोरी पकड़ने के लिए शनिवार को छापामारी की थी। निगम की टीम ने घरों की छतों के ऊपर से चोरी करने वाले लोगों को पकड़ा। टीम के सदस्य दीवार कूद घर में घुसे तो लोग घबरा गए थे, ऐसे में उन्हें नहीं पता था कि यह बिजली निगम की टीम है। अनजाने में निगम की टीम के साथ हाथापाई हुई है। अगर बिजली निगम को चोरी पकड़नी है तो वे तरीके से कार्रवाई करें, इस प्रकार दीवार कूदकर लोगों के घरों में नहीं घुसना चाहिए।
विज्ञापन

- राखी, सरपंच, भंभेवा

बिजली निगम रोहतक सब अर्बन के एसडीओ ने शिकायत दर्ज करवाई है कि सब अर्बन सब डिवीजन की टीम गांव भंभेवा में बिजली चोरी पकड़ने के लिए गई थी और ग्रामीणों ने टीम के साथ हाथापाई की। गाड़ी के शीशे को ईंट मारी। निगम के एसडीओ की शिकायत पर दो नामजद व 8-10 अन्य ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
- नरसिंह, थाना प्रभारी, बेरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें