बागपत। मुगलपुरा मोहल्ले से एक माह से फरार प्रेमी युगल ने मेरठ में कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों शनिवार को हाईकोर्ट का नोटिस लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने प्रेमी युगल को सुरक्षा का भरोसा देते हुए घर भेज दिया।
बाइक छोड़कर भागा चोर
बागपत। मोहल्ला मुगलपुरा निवासी इंतजार बाइक पर गायत्री पुरम कॉलोनी में अपने दोस्त के घर गया था। इसी दौरान चोर बाइक चोरी कर ले गए। युवक ने पीछा कर राष्ट्र वंदना चौक पर बाइक सहित चोर को पकड़ लिया। चोर धमकी देकर भाग निकला। इस संबंध में उसने कोतवाली में तहरीर दी है।