फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस की दोनाली से गोली चलाने का आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस की दोनाली से गोली चलाने का आरोपी काबू, दो दिन के रिमांड पर
विज्ञापन

चरखी दादरी। गैंगस्टर के मौसेरे भाई की शादी में बिना लाइसेंसी दोनाली से गोली चलने के मामले में सीआईए ने एक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 11 दिसंबर को गैंगस्टर प्रदीप कासनी के मौसेेरे भाई की शादी थी। शादी के दौरान उसके कुछ दोस्त आए हुए थे। इस दौरान समारोह में एक युवक से गोली चल गई थी। गोली युवक जोगेंद्र के पैर में जा लगी। घायल को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। इस घटना की पुलिस को सूचना नहीं दी गई। बाद में पुलिस को इस घटना की भनक लगने पर सीआईए ने बौंद कलां पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने घटना के बारे मेें घायल जोगेंद्र से भी पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस मिल नहीं सका। पुलिस प्रवक्ता अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने सशस्त्र अधिनियम के आरोपी सत्यमित्र को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें