बादली। झज्जर-बादली रोड पर एक बाइक खड़ी ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ट्राली के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक की पहचान नरेश निवासी झोंदा कलां दिल्ली के तौर पर हुई है।
नरेश सोमवार दोपहर किसी काम से बाइक पर बादली जा रहा था। जहांगीरपुर के पास अचानक उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बाइक ट्राली से जा टकरा गई। उसे झज्जर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों के बयान पर ट्राली मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी राजीव ने कहा कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जल्द ही ट्राली मालिक को काबू किया जाएगा।
-