फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
विज्ञापन

झज्जर। बादली रोड पर जहांगीरपुर गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर में बाइक चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले के नीरपुर गांव निवासी नरेश पुत्र सूरजभान दिल्ली के नजफगढ़ की सत्यमपुरम कॉलोनी में रहता था। वह नीरपुर गांव में परिवार में शादी समारोह में गया हुआ था। जब वह वापस लौट रहा था तो जहांगीरपुर गांव के पास उसकी बाइक की ट्रैक्टर ट्राली के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में नरेश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लेने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी। मृतक के परिजनों के सामान्य अस्पताल पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही उसे गिर तार कर लिया जाएगा।
- राजीव, जांच अधिकारी, पुलिस थाना, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें