खेेेत से लौट रहे किसान की बाइक फिसलने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
झज्जर। दूबलधन बिध्यान गांव में खेत से घर लौटते समय बाइक फिसलने से एक किसान की मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे किसानों ने किसान के शव को देखकर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार दुबलधन विध्यान गांव निवासी सत्य पुत्र रामू रात में अपने खेत में सिंचाई करने गया था। सुबह जब खेतों में काम करने के लिए जा रहे किसानों ने गंगा जोहड़ी के पास कच्चे रास्ते में बाइक व शव पड़ा देखा तो उसके परिजनों को इसकी जानकारी दी गई।
वर्जन
बाइक का सुतंलन बिगडने से किसान की मौत हो गई थी। शव का पोस्टमार्टम करवा दिया गया है।
- जसबीर सिंह, एसएचओ पुलिस थाना बेरी।