फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुजाना चौकी बनी थाना, 22 गांव किए गए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झज्जर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं हरियाणा बिजली वितरण निगमों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शत्रुजीत सिंह कपूर आईपीएस ने शनिवार को थाना दुजाना का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। नये थाने का शुभारंभ करते हुए एडीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर ने कहा कि आज दुजाना के नया थाना का शुभारंभ किया गया है। अब इस इलाके के लोगों को पुलिस से संबंधित किसी प्रकार कार्य के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसी उद्देश्य को लेकर व आमजन की सुविधा के मद्देनजर झज्जर में 6 नए थाने बनाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि नए थाने बनाने का उद्देश्य इलाका में क्राइम कंट्रोल करने के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को पैदा करना। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा को सुनिश्चित करना भी रहेगा। एडीजीपी शत्रुजीत सिंह कपूर का गांव लकड़िया में स्थित दुजाना थाना के उद्घाटन अवसर पर पंहुचने पर एसपी पंकज नैन, एएसपी बादली शशांक कुमार सावन, डीएसपी झज्जर सुरेश कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ भगतराम सहित दुजाना व आसपास के गांव के गणमान्य लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार व पुलिस अधीक्षक पंकज नैन आईपीएस का मौजिज व बुजुर्गों द्वारा स्वागत किया गया।
विज्ञापन


सोमबीर बने पहले थानेदार
दुजाना के प्रथम थाना प्रबंधक की जिम्मेवारी निरीक्षक सोमबीर सिंह को सौंपी गई है। जबकि थाना के एमएचसी (मुंशी) के तौर पर मुख्य सिपाही रविंद्र कुमार को तैनात किया गया है। इस प्रकार से नया थाना दुजाना में थाना प्रबंधक सहित 14 अनुसंधान अधिकारी तैनात किए गए हैं।

दुजाना थाना में होंगेे ये गांव
चौकी से थाना बने दुजाना के एरिया में कुल 22 गांव शामिल किए गए हैं। जिसमें डीघल, मदाना खुर्द, मदाना कलां, लकड़िया, धांधलान, गांगटान, बहराना, छोच्छी, दिमाना, भंभेवा, दुजाना, चमनपुरा, महराना, गिरावड़, बिरधाना, सुर्खपुर, रामपुरा, जोंधी, गुढा, धौड़, खेड़ी खुम्मार तथा खातीवास शामिल हैं।
विज्ञापन


बिजली बिल की एनओसी बगैर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी
प्रदेश में अब युवाओं को यदि सरकारी नौकरी लेनी है तो उन्हें उनके घर में लगे हुए बिजली बिल की एनओसी दिखानी जरूरी होगी। यदि बिजली बिल की एनओसी उनके पास नहीं होगी तो वह सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने में एक तरह से अयोग्य समझे जाएंगे। यह बात शनिवार को झज्जर में हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी शत्रुजीत कपूर ने कही। वह यहां पर दुजाना थाने का उद्घाटन करने आए थे। यहां उन्होंने मीडिया के माध्यम से लोगों से अनुरोध भी किया कि वह सरकार की ओर से चलाई जा रही बिजली बिल निपटान योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि योजना के तहत वर्षों से नहीं भरे जा रहे बड़ी राशि के बिलों को छोटी राशि में सैटलमेंट करके खत्म कराने का काम किया जा रहा है और विभाग साथ ही उपभोक्ताओं को एनओसी भी दे रहा है। उन्होंने कहा कि अब वह समय आएगा कि जब सरकारी नौकरी में भी बिजली विभाग की एनओसी को जरूरी किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें