फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत से घर लौट रहे व्यक्ति को पीटा, दो पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बाढड़ा।
गांव धनासरी में खेत से अपने घर आ रहे एक व्यक्ति के साथ गांव के ही दो लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद भिवानी रेफर किया गया। बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल राजेश के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि वह खेत से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते गांव के ही दो लोग करतार नामक ग्रामीण के साथ मारपीट कर रहे थे। उसने करतार को उनके चुंगल से छुड़वाने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने उसके सिर पर वार कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजनों ने उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे भिवानी रेफर कर दिया। पुलिस ने उपचाराधीन के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें