फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल संचालक से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। बेरी के एक निजी स्कूल संचालक को बदमाश ने फोन कर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इसकी शिकायत स्कूल संचालक ने पुलिस को दे दी है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस ने पीड़ित को एक सुरक्षाकर्मी भी मुहैया करवा दिया है। बेरी थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित सुभाषचंद्र ने बताया कि तीन मई की सुबह आठ बजे उसके पास फोन आया। इस दौरान फोन करने वाले ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि तेरा क्या फंड है, दो करोड़ तैयार कर ले। अगर इंतजाम नहीं किया तो जान से मार देंगे। जब पीड़ित ने पूछा कि किससे बात करनी है तो फोन करने वाले ने कहा कि उसने नंबर सही मिलाया है, उसे पता है कि तू बेरी से सुभाषचंद्र बोल रहा है। जो पैसे की बात कही है, उसका इंतजाम कर ले। पीड़ित की शिकायत मिलते ही बेरी थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई तथा पीड़ित को एक सुरक्षाकर्मी भी मुहैया करवा दिया गया है।
विज्ञापन


पीड़ित से मिल चुके हैं एसएसपी
पीड़ित सुभाषचंद्र द्वारा मामला दर्ज करवाए जाने के बाद रविवार को पीड़ित से मिलने के लिए एसएसपी पहुंचे। पीड़ित सुभाषचंद्र ने बताया कि वे किसी प्रकार से भयभीत नहीं हैं। उन्होंने तो एसएसपी से सुरक्षाकर्मी वापस लेने की बात कही थी लेकिन चुनाव के दौरान एतिहयात बरतने के लिए एसएसपी ने सुरक्षाकर्मी रखने की सलाह दी है। सुभाष शर्मा ने बताया कि वे शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के करीबी हैं, ऐसे में कोई चाहता होगा कि वे चुनाव प्रचार न कर पाएं।

पुलिस नहीं कर रही खुलासा
बेरी के डीएसपी नरेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने आउट ऑफ स्टेशन कहकर फोन काट दिया। जबकि बेरी के एसएचओ नरसिंह ने कहा कि उनके संज्ञान में मामला नहीं है। जब बाद में उन्हें मुकदमा नंबर बताया गया तो बोले कि सुरक्षा की दृष्टि से कुछ चीजें जरूरी हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें