फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़तियों ने दबोचा गाड़ी से एंप्लीफायर चुराता युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। नई अनाज मंडी में खड़ी एक आढ़ती की गाड़ी से एंप्लीफायर (म्यूजिक सिस्टम का पार्ट) चोरी करता युवक कुछ आढ़तियों ने दबोच लिया। आरोपी को पकड़कर वहीं बैठा लिया और सूचना पाकर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी मालिक ने मामले की लिखित शिकायत के साथ आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। उसके खिलाफ सिटी थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान रोहतक निवासी अमन के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में मौड़ी निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह नई अनाज मंडी में आढ़त की दुकान चलाता है। रविवार को उसने अपनी गाड़ी दुकान के पास खड़ी की थी। इसके बाद वह काम निपटाने में मशगूल हो गया। सुरेंद्र ने बताया कि उसकी गाड़ी से एक युवक ने एंप्लीफायर चुराने का प्रयास किया उसे लोगों ने देख लिया। इसके तुरंत बाद मंडी के कुछ आढ़ती उक्त युवक के पास पहुंचे और उसे पकड़ लिया। सुरेंद्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी नशे की हालत में था। इसके तुरंत बाद मामले की सूचना सिटी पुलिस को दी गई। घटना का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम अमन वासी रोहतक बताया है। उसने शराब पी हुई है। पुलिस ने सुरेंद्र मौड़ी की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
दलबीर सिंह, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें