फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बीती रात गांव बालोर में एक मकान में चोरी हो गई। चोर मकान के पिछले गेट से अंदर घुसे और 80 हजार रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बालोर निवासी जितेंद्र ने कहा है कि वह मकान के ऊपरी तल पर रहता है और बगल वाले कमरे में उसका भाई रहता है। वीरवार की रात को खाना खाकर वे सो गए। सुबह करीब चार बजे उठे तो देखा कि घर के पीछे वाले गेट का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद उसने घर में जांच की तो सामान बिखरा हुआ था और कमरों के ताले टूटे हुए थे। कमरों के भीतर सारा सामान अस्त व्यस्त था। अलमारी भी खुली थी। जांच की तो 80 हजार रुपये की नकदी, सोने की कंठी, चेन, मंगलसूत्र, टॉप्स, पांच जोड़ी पांजेब व अन्य कीमती सामान गायब था। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश की। सदर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर वारदात को सुलझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें