पैदल जा रहे युवक को वाहन ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
बौंदकलां
शहीद संजय सिंह गैंस एजेंसी के समीप मंगलवार सुबह एक वाहन ने युवक को कुचल दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
चरखी दादरी के वार्ड पांच निवासी 29 वर्षीय नारायण शर्मा बाइक पर सांजरवास जा रहा था। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया तो उसने बाइक को सांजरवास स्थित पावर बस स्टेशन में खड़ा कर दिया और पैदल जाने लगा। इस दौरान शहीद संजय सिंह गैस एजेंसी के समीप अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई आनंद शर्मा के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक ट्रांसपोर्ट में काम करता था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।