फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए-2 ने पकड़ा बोलेरो चोरी का उद्घोषित अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
चोरी का उद्घोषित अपराधी पकड़ा
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव मकड़ाना से करीब चार साल पहले बोलेरो चोरी करने के उद्घोषित अपराधी को पकड़ने में सीआईए-2 को सफलता मिली है। आरोपी की पहचान राजस्थान के ईस्माईलपुर निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे हंसावास मोड़ के समीप से काबू किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुरेंद्र दांगी ने बताया कि 2013 के मार्च माह में मकड़ाना से अज्ञात ने बोलेरो चोरी की थी। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को सीआईए-2 प्रभारी शमशेर सिंह हंसावास रोड पर गश्त कर रहे थे। शक के आधार पर सुनील से पूछताछ की तो उसके उद्घोषित अपराधी होने की पुष्टि हुई। इसके तुरंत बाद शमशेर सिंह ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें