फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला महिला का नग्न शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में मिला महिला का नग्न शव
विज्ञापन

चरखी दादरी।
गांव बिगोवा हैड में शुक्रवार को एक महिला का नग्न शव बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर जाकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। देर शाम तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई थी। वहीं, पुलिस को भी शव खुर्द-बुर्द हालत में होने के चलते शिनाख्त करने में मुश्किल हो रही हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर सदर थाना पुलिस के पास गांव बिगोवा नहर में एक महिला का शव होने की सूचना आई। इसके तुरंत बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। इस दौरान शव करीब 35 वर्षीय महिला का मिला और नग्न अवस्था में मिलने के चलते मामले काफी पेचीदा लग रहा है। सदर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने बताया कि फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। सदर थाना प्रभारी ने बताया कि शव करीब आठ से दस दिन पुराना है और शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें