दो बाइकों की भिंड़त में एक घायल, रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
चरखी दादरी।
गांव आदमपुर के पास वीरवार देर शाम दो बाइकों की भिंड़त में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे भिवानी रेफर किया गया। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल अस्पताल में उपराचाधीन धर्मवीर ने बताया कि वह दादरी शहर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव पालड़ी जा रहा था। गांव आदमपुर के पास पहुंचने पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार धर्मवीर ने बताया कि घटना में वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने धर्मवीर की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे भिवानी रेफर कर दिया। वहीं आदमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र डबास ने बताया कि घायल के बयान पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।