फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूटपाट के मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादुरगढ़।
हथियारों के बल पर लूटपाट करने की वारदातों में तीन आरोपियों को सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीनों आरोपियों से छीने गए दो मोबाइल फोन, कुछ नकद राशि व कैंटर के मालिक का ड्राइविंग लाइसेंस सहित लूटपाट की वारदातों में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
विज्ञापन

थाना सदर प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि लूटपाट के मामलों के वांछित तीन आरोपियों को गांव बुपनिया से काबू किया गया है। थाना सदर बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उपनिरीक्षक रामअवतार की टीम जब बुपनियां गांव के नजदीक गश्त पर तैनात थी तो संदिग्ध हालातों में वहां से गुजर रहे तीन युवकों को शक के बिना पर काबू किया गया। पकड़े गए युवकों की पूछताछ में पहचान मनजीज, रविंद्र तथा विकास तीनों निवासी गांव बुपनिया के तौर पर हुई। थाना प्रबंधक जसवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव बुपनिया निवासी एक युवक रवि उर्फ रविन्द्र निवासी गांव बुपनिया को अवैध हथियार के साथ काबू किया गया था। पकड़े गए आरोपी रवि उर्फ रविंद्र ने प्राथमिक पूछताछ में हथियारों के बल पर लूटपाट करने की दो वारदात का खुलासा किया था। जिसमें उसने पकड़े गए उपरोक्त तीनों आरोपियों के साथ मिलकर लूटपाट की दो वारदातों को अंजाम देने बारे खुलासा किया था। जिनमें 13 अगस्त 2017 को गांव छुड़ानी के पास एक ट्रैक्टर पर सवार दो व्यक्तियों से हथियारों के बल पर छीना झपटी करने तथा 26 अगस्त 2017 को गांव जगरतपुर के पास मोटरसाइकिल अड़ाकर कैंटर चालक से पर्स व मोबाइल फोन सहित जरूरी कागजात छीनने की वारदात को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें