फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी को पकडने गई पुलिस पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर/बेरी।
बहादुरगढ़ के बाद बेरी अब अपराधियों की शरणस्थली बनने लगा है। शराब की अवैध फैक्ट्री चलाने वाले हों या फिर गुड़गांव का भीमा, सभी को बेरी थाना क्षेत्र में शरण मिल रही है। जिसके चलते बेरी थाना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न-चिन्ह खड़े हो रहे हैं। मंगलवार को पुलिस गुड़गांव के कुख्यात बदमाश भीमा को काबू करने के लिए दूबलधन पहुंची थी। लेकिन भीमा फायर करते हुए पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। इस दौरान पुलिस और भीमा के बीच फायरिंग भी हुई है। जिसमें दूबलधन गांव निवासी युवक राहुल घायल हो गया। जिसे घायलावस्था में उपचार के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल में लाया गया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

शरण देने वाला ही बना भीमा की गोली का शिकार
कुख्यात भीमा को अपने प्लाट में शरण देने वाला युवक राहुल ही उसकी गोली का शिकार हो गया। पुलिस ने जब प्लॉट में दबिश दी तो राहुल ने गेट खोला। सामने पुलिस देख राहुल ने भीमा को आगाह किया तो भीमा ने पुलिस पर फायर करने शुरू कर दिए। इसी दौरान एक गोली राहुल को जा लगी। लेकिन इस सब के बीच कुख्यात भीमा फरार होने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


कैलाश मांजू भी दे गया था गच्चा
कुछ दिन पूर्व तलाव गांव में पुलिस के द्वारा छापा मारकर राजस्थान के बदमाश कैलाश मांजू को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। जिसके सूचना पूर्व में ही उस तक पहुंच गई, जिसके चलते वहां से भी पुलिस को खाली हाथ ही लौटना पड़ा था। हालांकि उस मामले में पुलिस ने आरोपी को शरण के देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


वर्जन
पुलिस को सूचना मिली थी कि दूबलधन गांव में गुड़गांव का कुख्यात बदमाश भीमा छिपा हुआ है। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापेमारी की थी। लेकिन आरोपी पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गया। इस दौरान आरोपी ने शरण देने वाले युवक राहुल को भी गोली मार दी। जिसमें वह घायल हो गया, जिसे पीजीआई में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। आरोपी भीमा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- चमनलाल, पुलिस प्रवक्ता, झज्जर।


- अपराधियों की शरणस्थली बन रहा है बेरी थाना क्षेत्र
- जिसके घर में छिपा था, उसी पर चलाई गोली
- आरोपी द्वारा चलाई गोली में राहुल नामक युवक घायल
- चिकित्सकों ने किया गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें