फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, एक की मौत, 111 मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर बढ़ने लगा कोरोना संक्रमण, एक की मौत, 111 मिले संक्रमित
विज्ञापन

- 2 दिन में 2 लोगों की हो चुकी है मौत, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 340
- कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 383, 105 मरीज हुए ठीक
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। इसके साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण से 2 दिन में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बुधवार को 111 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जिले में बुधवार को करीब 1170 नमूनों की रिपोर्ट आई है। वहीं 105 मरीज ठीक हुए हैं।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया का कहना है कि एक बार फिर से कोरोना के मरीज बढ़े हैं और मृतकों की संख्या बढ़कर 340 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को 1434 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जिले में अब तक 767743 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 741293 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

जिले में फिलहाल 383 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 367 को होम आइसोलेशन में रखा गया। जबकि 16 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। इनमें से 3 मरीज सरकारी अस्पतालों में व 13 मरीज प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती हैं। बुधवार को मिले 111 मरीजों में से 2 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 109 को होम आइसोलेशन में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस समय शहरी क्षेत्र की बजाए ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज अधिक मिल रहे हैं। बुधवार को 75 फीसदी मरीज ग्रामीण क्षेत्र के पाए गए हैं। शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को और अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन

- वर्जन
कोरोना संक्रमण से मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। तीसरी लहर के दौरान अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए हर व्यक्ति को कोरोना नियमों का पालन करते हुए सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही दूसरों को प्रेरित करना चाहिए, जिससे की संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके।
- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें