फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

47 दिन बाद दिल्ली के रास्ते फिर झज्जर पहुंचा कोरोना संक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 47 दिन पहले 9 सितंबर को कोराना मुक्त हुए झज्जर जिले में एक बार फिर से दिल्ली के रास्ते कोरोना संक्रमण ने प्रवेश कर लिया है। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मरीज मिला है। जिसकी ट्रैवल हिस्ट्री दिल्ली की है। मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
विज्ञापन

अब तक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 18849 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जिनमें से 18512 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके थे, जबकि 336 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। जिले में 9 सितंबर को अंतिम कोरोना संक्रमण का मरीज मिला था। उसके बाद से जिला निरंतर कोरोना मुक्त चल रहा था। पिछले साल अप्रैल में भी दिल्ली के रास्ते कोरोना संक्रमण झज्जर पहुंचा था।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार फिलहाल तक 657143 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 635299 लोगों के रिपोर्ट निगेटिव आई है। बुधवार को मिले कोरोना संक्रमित को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए निरंतर टीकाकरण अभियान शुरू किया हुआ है और 9 लाख से अधिक लोगों को कोरोना के टीके लगाए जा चुके हैं। टीकाकरण अभियान निरंतर जारी है। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण के लिए टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। कोरोना की जांच सेंटरों पर लोगों की भीड़ कम दिखाई दे रही है, वहीं कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर भी लोगों की भीड़ कम है।
विज्ञापन

वर्जन
लोगों को इस समय त्योहारी सीजन में अत्यधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। कोरोना संक्रमण कम हुआ है खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हर व्यक्ति को फिलहाल अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें