फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर अमृतवाणी आयोजित

Thu, 27 Nov 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp09- ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि पर मुलतान सभा सेवा समिति की त
विज्ञापन
झज्जर। ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज की पुण्यतिथि मुलतान सभा सेवा समिति श्रीराम मंदिर में मनाई गई। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन हुआ। पंडित पवन शर्मा ने कहा कि हमें हमेशा संत महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इससे पूर्व श्री रामबाण महिला कीर्तन मंडली द्वारा सामूहिक अमृतवाणी का गायन किया। इस मौके पर मंदिर को रंग-बिरंगे गुब्बारों और फूलों से सजाया गया। कार्यक्रम में समिति के राधेश्याम भाटिया, जगदीश कटारिया, संजय मक्कड़, सुरेंद्र बुद्धिराजा, संजय गेरा, अशोक गेरा, सुरेंद्र गम्भीरिया, विनोद मदान, बिट्टू चुघ, योगेश रंजन, नयन हंस, प्रवीण सुखीजा, सतीश सरदाना ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुलतान सभा के चौधरी राधेश्याम भाटिया, मुलतान सभा के प्रधान प्रवीण सुखीजा, पंडित पवन शर्मा, रामावतार गेरा, जगदीश चौपड़ा, अश्वनी अरोड़ा, सुषमा संजय भाटिया, योगिता प्रदीप गुलाटी, सुषमा सतीश गाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें