बहादुरगढ़। हरियाणा राज्य औद्योगिक आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआइआइडीसी) के सेक्टर-16 में वाणिज्यिक प्लाट खरीदने के लिए ई नीलामी 26 को होगी। ई नीलामी में भाग लेने के लिए 17 मई तक निगम के पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है।
निगम के एजीएम विजय गोदारा ने बताया कि सेक्टर-16 में अब वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ाई जा रही हैं। यहां शॉप कम आफिस के लिए दस से ज्यादा प्लॉट खाली हैं। 144 वर्ग गज के इन प्लाटों को निगम की ओर से ई नीलामी प्रक्रिया से बेचने की प्रक्रिया चल रही है। यहां दुकानों के साथ-साथ कोई भी संस्था व फैक्टरी वाले अपना कार्यालय भी खोल सकते हैं। यहां तीन मंजिला वाणिज्यिक भवन बनाया जा सकता है। निगम की ओर से सेक्टर-16 में शॉप कम ऑफिस के लिए पांच प्लॉटो की ई नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई है। ई नीलामी के लिए 17 मई तक रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि छह लाख 63 हजार 120 रुपये में ई नीलामी के लिए पंजीकरण कराया जा सकता है। इस बार शॉप कम ऑफिस वाले प्लाट का आधार मूल्य एक करोड़ 32 लाख 62 हजार 400 रुपये रखा गया है। निगम के एजीएम विजय गोदारा ने बताया कि 144 वर्ग के प्लॉट को शॉप कम ऑफिस के तौर पर तीन मंजिला विकसित किया जा सकता है। तीन मंजिला वाणिज्यिक भवन में दुकान के साथ-साथ कार्यालय भी बनाए जा सकते हैं। एक शॉप कम आफिस के लिए आधार मूल्य से ज्यादा जिसकी बोली होगी, उसके नाम प्लॉट की बोली छोड़ दी जाएगी।