फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की भर्ती न होने के कारण आक्रोशित युवाओं ने लगाया जाम

विज्ञापन
जाम लगा रहे युवाओं को समझाते थाना प्रभारी शेरसिंह। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सेना में भर्ती न होने से क्षेत्र के युवाओं का आक्रोश फूट गया है। इसके विरोध में ग्रामीण क्षेत्र से आए युवाओं ने शहर की यादव धर्मशाला के पास सरकुलर रोड पर जाम लगा दिया और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने पहुंचकर मामला संभाला। युवाओं को समझाकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

सेना की भर्ती न होने के कारण जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक जाम लगाए जाने के बाद युवाओं ने शहर थाना प्रभारी के आश्वासन पर जाम खोल दिया।
कोसली रोड क्षेत्र के गांवों के युवा करीब 11:30 बजे ट्रैक्टर ट्राली लेकर यादव धर्मशाला के पास पहुंचे और उन्होंने रोड के बीच में बैठ गए। युवाओं ने कहा कि बेरोजगार युवाओं की कमी नहीं है लेकिन सरकार रोजगार नहीं दे रही। अब फौजियों की नहीं बेरोजगारों की फौज खड़ी हो रही है। जाम की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी व यातायात पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवाओं को समझाया कि वे धैर्य से काम करें। युवा सेना में भर्ती की मांग पर अडे़ थे। पुलिस ने करीब आधे घंटे बाद उन्हें समझकर जाम खुलवा दिया। शहर थाना प्रभारी शेर सिंह ने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के माध्यम से उनकी मांगों सरकार तक भिजवा देंगे।
तीन साल से नहीं हो रही भर्ती, उम्र निकली जा रही है
गुस्साए युवाओं ने कहा पिछले कई 3 साल से भारतीय सेना भारतीय वायु सेना की भर्तियां बार-बार रद्द हो रही है और उनकी उम्र निकलती जा रही है। उनका कहना है कि नौकरी न मिलने के कारण युवा बेरोजगार होते जा रहे हैं। हर साल जिले में सात से आठ हजार युवा इसी वजह से भर्ती की आयु सीमा पार कर गए हैं। कई तो सालों से तैयारी में लगे थे। जिन्हें मजबूर होकर प्राईवेट कंपनियों में नाममात्र के पैसे में नौकरी करनी पड़ रही है। उनकी सरकार से मांग है कि सेना व वायुसेना की भर्तियां करवाई जाए ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके।
विज्ञापन

यात्रियों को उठानी पड़ी परेशानी
सरकुलर रोड शहर का सबसे व्यस्त क्षेत्र है। यहां से रोहतक से रेवाड़ी, गुरूग्राम, बादली आदि को सड़कें जाती हैं। आधा घंटा यहां जाम लगने की वजह से वाहन जाम में फंस गए । इनमें सवार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। कुछ यात्री अन्य साधनों से आगे निकल गए।
- युवाओं को थाने ले गई पुलिस
शहर पुलिस की ओर से यादव धर्मशाला के पास जाम लगाने वाले युवाओं को शहर पुलिस थाने ले जाया गया। वहां पर पुलिस ने उन्हें शांतिपूर्वक समझाया और कहा कि उनकी मांगे सरकार तक पहुंचा देंगे। जहां से कुछ देर बाद उन्हें समझाकर वहां से वापस भेज दिया गया।
- युवाओं की प्रतिक्रिया
पिछले तीन साल से सेना की भर्ती नहीं निकाली गई हैं। जिसके कारण युवा मानसिक तौर पर परेशान हो गया है। सेना की तैयारी करने के लिए जी जान से जुुटे हुुए है लेकिन सरकार युवाओं के बारे में गंभीर नही दिख रही है। सरकार को सेना की भर्ती जल्द से जल्द निकालनी चाहिए।
- युवा मोहित।
तीन साल से कोई भी सेना की भर्ती नहीं निकली हैं, युवाओं ने टैस्टों की व फिजिकल का तैयारी पूरी की हुई लेकिन अब तो सेना की भर्ती का इंतजार है। सरकार पुलिस व सेना की भर्ती युवाओं के जल्दी से निकाले, काफी युवाओं की तो उम्र भी निकल चुकी है।
- युवा योगेश।
युवा मानसिक तौर पर परेशान हो गए है और बेराजगारी की मार के कारण आत्महत्या भी कर रहे हैैं। सरकार से अपील करते है कि युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए सेना व पुलिस की भर्ती निकाले।
- मनोज कुमार।
बेरोजगारी से परेशान हो गए है कही भी नौकरी नही मिल रही है। सेना में भर्ती होने का सपना देखते देखते उम्र पूरी हो गई है। पुलिस व सेना की भर्ती सरकार को जल्दी निकालनी चाहिए।
युवा सन्नी ।
वर्जन
युवाओं को समझा कर जाम खुलवा दिया है । यातायात व्यवस्था सुचारु करवा दी गई है। किसी को परेशानी नहीं होने दी गई।
शेर सिंह, थाना प्रभारी शहर, झज्जर।

सेना में भर्ती का जूनून... हाथ में तिरंगा लेकर चिलचिलाती धूप के दौरान सड़क के बीचों बीच बैठकर जाम ल- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें