बहराणा के पास चलाई जा रही फैक्टरी।
बेरी। बहराणा-छोछी रोड पर पुराने टायरों से तेल निकालने वाली फैक्टरी पर सीएम फ्लाइंग और प्रदूषण विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापा डाला। फैक्टरी मालिक के पास प्रदूषण विभाग की कोई एनओसी नहीं मिली। प्रदूषण विभाग ने मालिक को नोटिस दिया है। साथ ही बिजली निगम को फैक्टरी का कनेक्शन काट दिया हैं।
सीएम फ्लाइंग रोहतक को सूचना मिली थी कि बहराणा-छोछी के पास एक फैक्टरी में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम किया जाता है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची। उनके साथ प्रदूषण विभाग के एसडीओ अमित दहिया साथ थे। टीम ने एनओसी मांगी तो फैक्टरी मालिक दीपक के पास वह नहीं मिली।
दीपक ने बताया कि उसने यह फैक्टरी किराये पर दी हुई है जबकि उसके पास किरायानामा के कोई कागज नहीं मिले। इस पर प्रदूषण विभाग ने मालिक और किरायेदार को नोटिस दिया हैं। साथ ही बिजली निगम ने कनेक्शन काट दिया है।